आम आदमी पार्टी से निलंबित हरिंदर सिंह खालसा वीरवार काे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने खालसा को भाजपा में शामिल कराया। इससे आप को पंजाब में कड़ा झटका लगा है। हरिंदर सिंह खालसा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से सांसद हैं।