Publish Date: 24 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
April 2025 Vrat Festival List: अप्रैल 2025 में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। अप्रैल साल का चौथा महीना होता है। इस महीने के त्योहारों के बारे में आपको पहले से ही पता होना चाहिए। जिससे आप अपने वाले त्योहारों की तैयारियां पहले से कर सकें और अपनी छुट्टियों को अच्छी तरह से मैनेज कर सकें। अप्रैल में दुर्गाष्टमी, रामनवमी, हनुमान जयंती और गुड फ्राइडे जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि 2025 इस महीने की शुरुआत में आती है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का स्वागत करते हैं। इस माह के सभी त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत खास माने जाते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल 2025 के त्योहारों की पूरी लिस्ट।
अप्रैल 2025 व्रत एवं त्योहार (April 2025 Festival & Vrat List)
- 1 अप्रैल 2025 - मंगलवार - विनायक चतुर्थी
- 3 अप्रैल 2025 - गुरुवार - रोहिणी व्रत
- 5 अप्रैल 2025 - शनिवार - दुर्गा अष्टमी व्रत
- 6 अप्रैल 2025 - रविवार - रामनवमी, रवि पुष्य योग
- 8 अप्रैल 2025 - मंगलवार - कामदा एकादशी
- 10 अप्रैल 2025 - गुरुवार - प्रदोष व्रत, महावीर जयंती
- 11 अप्रैल 2025 - शुक्रवार - गुड फ्राइडे
- 12 अप्रैल 2025 - शनिवार - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
- 13 अप्रैल 2025 - रविवार - वैशाख शुरू, ईस्टर
- 14 अप्रैल 2025 - सोमवार - अम्बेडकर जयंती, मेष संक्रांति
- 15 अप्रैल 2025 - मंगलवार - बंगाली नव वर्ष
- 16 अप्रैल 2025 - बुधवार - विकट संकष्टी चतुर्थी
- 21 अप्रैल 2025 - सोमवार - कालाष्टमी
- 24 अप्रैल 2025 - गुरुवार - वरुथिनी एकादशी
- 25 अप्रैल 2025 - शुक्रवार - प्रदोष व्रत
- 26 अप्रैल 2025 - शनिवार - मासिक शिवरात्रि
- 27 अप्रैल 2025 - रविवार - वैशाख अमावस्या
- 29 अप्रैल 2025 - मंगलवार - परशुराम जयंती
- 30 अप्रैल 2025 - बुधवार - अक्षय तृतीया,रोहिणी व्रत, मातंगी जयंती