Arjuna Award: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 26 खिलाड़ियों को उनके दमदार खेल के लिए खेल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। अवॉर्ड्स वितरण के समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया। खेल की दुनिया के 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज को मिला।
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 2023 के वर्ल्ड कप में धमाकेदार गेंदबाजी के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट होने के बाद शमी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह का समामन पाना हमेशा से ही उनका सपना रहा है और ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है। इसके साथ साथ आपको बता दें कि किसी भारतीय क्रिकेटर को 2 साल के बाद ये अवार्ड मिला है।
Pushpa 2 Box Office Collection : दुनियाभर में पुष्पा 2 का जलवा बरकरार, ...
Cricketer Mohammed Shami को Arjun Award से किया गया सम्मानित ...
पद्म श्री पुरस्कार विजेता पहलवान वीरेंद्र सिंह हरियाणा के सीएम आवास के बाहर धरने पर ...
Atanu Das Biography: Know the age, personal life, wife, career, and achievements of this Indian ...