August 2025 Event Calendar: जानें अगस्त 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों की List

Publish Date: 31 Jul, 2025
Pinterest August 2025 Event Calendar: जानें अगस्त 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों की List
August 2025 Event Calendar: अगस्त 2025 में कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण दिन मनाए जाते हैं और इन विशेष दिनों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सारे कार्यक्रम के आयोजन किए जाते हैं। इन महत्वपूर्ण दिनों को मनाने के पीछे कई कारण होते हैं। जिससे समाज में जागरूकता फैलाई जा सके। इस दिन को मनाने का उद्देश्य कि सांस्कृतिक उपलब्धियों, ऐतिहासिक घटनाओं का सम्मान करना और समाज में सकारात्मक बदलाव करना है। इस महीने  विश्व संस्कृत दिवस, विश्व झील दिवस, विश्व अंगदान दिवस, भारत का स्वतंत्रता दिवस, विश्व फोटोग्राफी दिवस और विश्व मानवतावादी दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं। आप भी इन राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस और महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर समाज की सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं इस अगस्त 2025 के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में।

अगस्त 2025 महत्वपूर्ण दिन और तिथियां (August 2025 Important Days and Dates)

1 अगस्त - 2025 - विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस, विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
3 अगस्त - 2025 - राष्ट्रीय तरबूज दिवस
6 अगस्त - 2025 - हिरोशिमा दिवस
7 अगस्त - 2025 - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
8 अगस्त - 2025 - झूलन पूर्णिमा (उड़ीसा), टेंडोंग लो रम फात (सिक्किम), भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
9 अगस्त - 2025 - नागासाकी दिवस, विश्व के मूल निवासियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संस्कृत दिवस
11 अगस्त - 2025 - विश्व स्टील पैन दिवस
12 अगस्त - 2025 - अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, विश्व हाथी दिवस
13 अगस्त - 2025 - अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ दिवस, विश्व अंगदान दिवस, देशभक्त दिवस (मणिपुर)
15 अगस्त - 2025 - भारत का स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त - 2025 - पारसी नव वर्ष 
19 अगस्त - 2025 - विश्व फोटोग्राफी दिवस, विश्व मानवतावादी दिवस
20 अगस्त - 2025 - सद्भावना दिवस, विश्व मच्छर दिवस, भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस
21 अगस्त - 2025 - अंतर्राष्ट्रीय स्मरण एवं श्रद्धांजलि दिवस
22 अगस्त - 2025 - धर्म या आस्था के आधार पर हिंसा के पीड़ितों की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय दिवस
23 अगस्त - 2025 - दास व्यापार और उसके उन्मूलन की स्मृति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
26 अगस्त - 2025 - महिला समानता दिवस
27 अगस्त - 2025 - विश्व झील दिवस
29 अगस्त - 2025 - राष्ट्रीय खेल दिवस, परमाणु परीक्षण निषेध अंतर्राष्ट्रीय दिवस
30 अगस्त - 2025 - जबरन गुमशुदगी के पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
31 अगस्त - 2025 - अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept