August 2025 Vrat Festival List: अगस्त महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Publish Date: 31 Jul, 2025
Pinterest August 2025 Vrat Festival List: अगस्त महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
August 2025 Vrat Festival List : अगस्त 2025 में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। यह त्योहार व्रत-त्योहार धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्व रखते हैं। इस महीने रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी मनाई जाएगी। वहीं कजरी तीज और हरतालिका तीज भी इसी महीने मनाई जाएगी। साथ ही अगस्त में कई प्रमुख व्रत भी रखे जाएंगे। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। यह सभी त्योहार श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाए जाते हैं। साथ ही इन त्योहारों के बारे में पहले से पता होना चाहिए जिससे कि हम इसकी तैयारी पहले से ही कर सकें।  आइए देखते हैं अगस्त 2025 में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट-

अगस्त 2025 व्रत एवं त्योहार (August 2025 Festival & Vrat List)

1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) - मासिक दुर्गा अष्टमी
4 अगस्त 2025 (सोमवार) - सावन का आखिरी सोमवार
5 अगस्त 2025 (मंगलवार) - अंतिम मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी 
6 अगस्त 2025 (बुधवार) - प्रदोष व्रत
8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) - वरलक्ष्मी व्रत
9 अगस्त 2025 (शनिवार) - सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन
12 अगस्त 2025 (मंगलवार) - संकष्टी चतुर्थी,  कजरी तीज 
14 अगस्त 2025 (गुरुवार) - बलराम जयंती, श्रीकृष्ण के बड़े भाई की जयंती
15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2025 (शनिवार) - दही हांडी
17 अगस्त  2025 (रविवार) - सिंह संक्रांति
19 अगस्त 2025 (मंगलवार) - अजा एकादशी
20 अगस्त 2025 (बुधवार) - कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत
21 अगस्त 2025 (गुरुवार) - मासिक शिवरात्रि
23 अगस्त 2025 (शनिवार) - भाद्रपद अमावस्या
25 अगस्त 2025 (सोमवार) - वराह जयंती
26 अगस्त 2025 (मंगलवार) - हरतालिका तीज
27 अगस्त 2025 (बुधवार) - गणेश चतुर्थी
28 अगस्त 2025 (गुरुवार) - ऋषि पंचमी
31 अगस्त  2025 (रविवार) - राधा अष्टमी

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept