Bank Holidays August 2025 : अगस्त का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और उस दिन ताला लटका मिले! आपकी सुविधा के लिए, हम यहां अगस्त 2025 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की पूरी सूची शेयर कर रहे हैं। अगस्त महीने में रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपने बैंकिंग प्लान बनाएं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि अगले महीने किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे, ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2025 में लगभग आधे महीने बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक समान नहीं होंगी। कुछ अवकाश राज्य-विशिष्ट हैं, जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर पर मान्य हैं। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अगस्त में बैंकों की छुट्टी केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इन सभी को मिलाकर, अगस्त महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।
तारीख | दिन | अवसर | राज्य जहाँ बैंक बंद रहेंगे |
8 अगस्त 2025 | शुक्रवार | टेंडोंग ल्हो रम फाट | सिक्किम |
9 अगस्त 2025 | शनिवार | रक्षा बंधन / झूलन पूर्णिमा | गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश |
13 अगस्त 2025 | बुधवार | देशभक्ति दिवस | मणिपुर |
15 अगस्त 2025 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस | पूरे भारत में |
16 अगस्त 2025 | शनिवार | जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती | गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश |
19 अगस्त 2025 | मंगलवार | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन | मणिपुर |
25 अगस्त 2025 | सोमवार | श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि | असम |
27 अगस्त 2025 | बुधवार | गणेश चतुर्थी | गुजरात, महाराष्ट्र, बैंगलोर, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश |
28 अगस्त 2025 | गुरुवार | नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) | ओडिशा (नुआखाई), गोवा (गणेश चतुर्थी - दूसरा दिन) |
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत