Bank Holidays in May 2025 : अप्रैल का महीना खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है और मई अपने साथ कई नए वर्किंग डे और छुट्टी लेकर आ रहा है। अगर आपको भी मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो पहले ही कर लें। मई महीने में बैंक एक, दो दिन नहीं बल्कि 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। हालांकि, हर राज्य की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती है। कहीं ऐसा ना हो कि जिस दिन आप बैंक जाए, उस दिन बैंक की छुट्टी हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके साथ मई महीने की बैंक हॉलिडे की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बैंकों में कई छुट्टियां होती हैं, जो त्योहारों और राज्यों के खास दिनों पर निर्भर करती हैं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। अगर मई की बात करें, तो महाराष्ट्र दिवस या मजदूर दिवस पर बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्टेट डे, काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन और महाराणा प्रताप जयंती पर भी बैंकों में कोई काम नहीं होगा।
दिन |
तारीख |
अवकाश का कारण |
राज्य |
गुरुवार |
1 मई, 2025 |
मई दिवस |
गोवा, असम, मणिपुर, केरल, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल |
गुरुवार |
1 मई, 2025 |
महाराष्ट्र दिवस |
महाराष्ट्र |
गुरुवार |
8 मई, 2025 |
गुरु रवीन्द्र जयंतीदिल्ली |
पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा |
शनिवार |
10 मई, 2025 |
दूसरा शनिवार |
भारत |
सोमवार |
12 मई, 2025 |
बुद्ध पूर्णिमा |
उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, मिजोरम और तमिलनाडु |
शुक्रवार |
16 मई, 2025 |
सिक्किम राज्य दिवस |
सिक्किम |
शनिवार |
24 मई, 2025 |
चौथा शनिवार |
पूरे भारत में |
सोमवार |
26 मई, 2025 |
काजी नजरुल इस्लाम जयंती |
त्रिपुरा |
गुरुवार |
29 मई, 2025 |
महाराणा प्रताप जयंती |
राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा |
शुक्रवार |
30 मई, 2025 |
श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस |
पंजाब |
Bank Holidays August 2025 : अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां ...
Share Market News: Mastek Shares Surge Over 12% Despite Slow Growth, Know Key Factors ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत