Publish Date: 01 Feb, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Basant Panchami 2025 Mehndi Designs: मां सरस्वती को कला, संगीत, बुद्धि और ज्ञान की देवी कहा जाता है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 2 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और हाथों में सुंदर मेहंदी डिज़ाइन भी लगाते हैं। आप भी इस दिन सुंदर मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं।
वीणा थीम मेहंदी डिज़ाइन
माँ सरस्वती के हाथों में वीणा रहती है। आप इस दिन वीणा को हाथों में मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इस वीणा के चारों ओर फूलों और पत्तियों की बारीक कलाकारी होती है। यह डिज़ाइन न केवल पारंपरिक दिखती है बल्कि इसे धार्मिक भावना से भी जोड़ा जाता है। बसंत पंचमी के दिन यह डिजाइन काफी अच्छा रहता है।
फूलों और बेलों वाली सिंपल मेहंदी डिज़ाइन
इस बसंत पंचमी के दिन आप फूलों और बेलों वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। हल्का और एलिगेंट डिज़ाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा। फूलों का यह डिजाइन बसंत पंचमी के पीले रंग को दर्शाता है।
मोर या मोर पंख थीम मेहंदी डिज़ाइन
हाथों पर मोर या मोर पंख वाली मेहंदी बहुत अच्छी लगती है। इस मेहंदी डिज़ाइन में हाथों पर मोर की आकृति बनाई जाती है। इस डिजाइन को काफी अच्छा लगता है औगर हर त्योहर पर हाथों पर लगाया जा सकता है।
फिंगर मेहंदी डिज़ाइन
फिंगर मेहंदी डिज़ाइन भी हाथों पर लगाए जा सकते हैं। यदि आप अपने हाथों पर ज्यादा भरे डिजाइन नहीं बनाना चाहते तो यह काफी अच्छा आइडिया है। अगर आप मिनिमलिस्ट लुक चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। यह डिज़ाइन मॉडर्न और स्टाइलिश भी लगता है।
बसंत पंचमी संदेश मेहंदी
आप इस दिन बसंत पंचमी के सुंदर मेहंदी डिजाइन भी लगा सकते हैं। संदेश काफी अच्छे लगते हैं आप इसके आस-पास सुंदर फूल और पत्ते भी बना सकते हैं।
गोल टिक्की स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन
बसंत पंचमी के दिन सुंदर गोल टिक्की वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। यह पारंपरिक डिजाइन होता है। इसमें हथेली के बीच में गोल टिक्की बनाई जाती है और चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न जोड़े जाते हैं।
ब्राइडल स्टाइल फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन
बसंत पंचमी वाले दिन फुल-हैंड मेहंदी डिजाइन भी लगा सकते हैं। आप ब्राइडल स्टाइल की मेहंदी लगा सकते हैं। इसमें आप फूल, पत्तियाँ, चूड़ी पैटर्न और धार्मिक प्रतीक जोड़ सकते हैं।