Bengaluru AI Engineer Case : बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने देश को हिला दिया है। अतुल ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो संदेश में अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, उसके परिवार के सदस्यों और एक जज पर उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अतुल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले ने न केवल पारिवारिक विवादों बल्कि न्यायपालिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…