Khatron Ke Khiladi-Made In India: Khatron Ke Khiladi 10 दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब Khatron Ke Khiladi Made In India यह नया सीजन शुरू हुआ है, शो में सबसे ज्यादा Bharti की कॉमेडी को पसंद किया जा रहा है। Bharti के जोक्स का तड़का आए दिन रोहित शेट्टी के शो में लगता है। Bharti को अभी तक उनके फैंस ने उन्हें हंसते हंसाते हुए देखा है लेकिन इस शो में Bharti एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रही है। Khatron Ke Khiladi Made In India भारत में ही शूट हो रहा है। इस शो में जैस्मीन भसीन, अली गोनी, निया शर्मा, हर्ष लिंबाचिया और करण वाही जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। Bharti इस बार न सिर्फ लोगों को हंसा रही बल्कि वो खतरनाक स्टंट करते हुए भी दिख रही हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की किस तरह हवा में झूलते हुए Bharti Singh अपना स्टंट पूरा करती है। शो में Bharti Singh को खतरनाक स्टंट करते हुए देख सब लोग हैरान रहा गए। जहां पिछले सीज़न के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को 'चैंपियन की जैकेट' के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुना गया है, निर्माताओं ने Bharti Singh और पति हर्ष लिम्बाचिया को इस शो में लेने के लिए प्रभाव डाला हैं। Bharti Singh की रोहित शेट्टी के साथ मस्ती और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता हैं। तो इस शो में इन दोनों का मजेदार अंदाज दोबारा देखने मिल रहा हैं। रोहित शेट्टी अपने शो में डर के आगे जीत है का कॉन्सेप्ट फॉलो करवाते हैं। ऐसे में रोहित अपने कंटेस्टेंट्स को हवा में उछालना, हेलिकॉप्टर से छलांग मरवाना और तो और सांपों-कीड़े मकौड़ों के बीच लिटाने का काम भी देते हैं। इसकी नकल उतारते हुए भारती ने सारे कंटेस्टेंट्स के आगे अपना स्टंट किया। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…