Dinesh Lal Yadav aka Nirahua Birthday: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दिग्गज कलाकार और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ (Nirahua आज यानी 2 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और टैलेंट के दम पर नाम बनाने वाले ‘निरहुआ’ के जन्मदिन पर सुबह से ही जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सिनेमा के तमाम कलाकारों समेत उनके लाखों चाहने वाले फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे है।
इन बधाइयों के सिलसिले में एक बर्थडे विश ऐसी भी है, जो काफी हाइलाइट हो रही है। दरअसल, यह बर्थडे विश भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की तरफ की गई है। आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमे दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की कुछ पुरानी तस्वीरें देखी जा सकती है। इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने को भी शामिल किया गया है।
आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे सपनों के राजा @दिनेश लाल यादव , हमेशा खुश रहिए, स्वस्थ रहिए, दीर्घायु रहिए और सब के दिलों पर ऐसे ही राज करते रहिए।”
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इन दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। सब से लेकर अबतक इनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये दोनों कलाकार एक-दूसरे के जन्मदिन पर बर्थडे विश और फोटो भी शेयर करते रहते है। जिन्हें फैंस भी ने काफी पसंद करते हैं।
Labour Day 2025 Quotes & Slogans: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मान और ...
Rohit Sharma Birthday : 38वां जन्मदिन मना रहे हैं रोहित शर्मा, जानें उनके ...
Happy Baisakhi 2025 Wishes: बैसाखी अपनों के लिए बनाएं खास, ऐसे भेजें शुभकामना ...
Happy Hanuman Jayanti 2025 Wishes: हनुमान जयंती अपनों के लिए बनाएं खास, ऐसे ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत