Bihar News : बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे 84.83 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी और बताया कि लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा जाएगा। उनके समय मिलते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस सब-वे के बनने से रेल यात्रियों को पटना जंक्शन से सीधे मल्टी मॉडल हब तक पहुँचने और शहर के अलग-अलग हिस्सों के लिए वाहन पकड़ने में आसानी होगी। साथ ही, लोग अपना वाहन लगाकर जंक्शन तक जा सकेंगे, जिससे पटना जंक्शन गोलंबर के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…