Bihar News : महराष्ट्र में सियासी हंगामे के बाद अब बिहार से भी ऐसी खबरें आ सकती है। जैसा कुछ बिहार की राजनीति में देखने को मिला है, वैसा ही कुछ बिहार में हो सकता है। ऐसा कोई और नहीं बल्कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष सुमन का कहना है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी है। सुरक्षा मिलने के बाद सुमन ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।
संतोष सुमन ने ऐसा दावा किया है कि अगले दस दिनों में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह गठबंधन के समय ही तय हो गया था। उन्होंने कहा कि महराष्ट्र में बिहार जैसा हाल होगा। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…