Bihar Political: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है और बिहार में भाजपा के साथ सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने न सिर्फ इंडिया गठबंधन को छोड़ दिया है साथ ही आरजेडी-कांग्रेस पर भी कई आरोप लगाए हैं। नीतीश द्वारा लगाए आरोपों को आरजेडी औश्र कांग्रेस ने निराधार बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हरखू झा का कहना है ’भारतीय राजनीति में नीतीश एक रहस्यपूर्ण व्यक्ति हैं। वे अंत में क्या करेंगे, यह उनके सिवाय और कोई नहीं बता सकता। अपने व्यक्तित्व और अपनी विशेष स्थिति का वे पूरा लाभ उठाना जानते हैं। नीतीश कुमार के इस कदम से सबसे ज्यादा किसी को नुकसान हुआ है तो वो है कांग्रेस और कांग्रेस का बनाया इंडिया गठबंधन।’
कांग्रेस पार्टी क वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है, ‘ नीतीश कुमार ने ही पटना में महागठबंधन की बैठक बुलाई थीं वह बेंगलुरु की बैठक में भी मौजूद थे। महागठबंधन की सभी बैठकों में वह मौजूद थे। गलत है कि उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया।’ उन्होंने कहा कि बिहार में कई नेता मौसम वैज्ञानिक होते हैं। बिहार में कुछ ऐसा नेता हैं आया कुमार गया कुमार। यह बहुत दुख की बात है कि उन्होंने आखिरी वक्त में हमारा साथ छोड़ा। यह विश्वासघात है।’