Birthday Special: 5 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई, फिर आखिर क्यों हुआ ब्रेकअप, यहां जानें

Publish Date: 25 Jun, 2021
google Birthday Special: 5 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई, फिर आखिर क्यों हुआ ब्रेकअप, यहां जानें

Karishma Kapoor Birthday Special: 

करिश्मा कपूर 25 जून को 47 साल की हो गईं। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने अभिनय में अपना करियर शुरू किया था। करिश्मा ने अभिनेता गोविंदा, अजय देवगन और सलमान खान के साथ यादगार हिट फिल्में दी हैं, और ट्रेंड-सेटिंग फिल्मों में भी काम किया है। जैसे दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी, फिजा कुछ नाम। आज उनके जन्मदिन पर, जानते हैं उनके दिलचस्प बातें जो आप नहीं जानते हैं।

 

करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर

करिश्मा कपूर का भले ही कपूर खानदान से ताल्लुक था, लेकिन उनके फिल्म लॉन्चिंग के समय किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया था। हालांकि, करिश्मा ने हार नहीं मानीं और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंन ने सन् 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब वो केवल 17 साल की थीं। इस फिल्म में तो उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। करिश्मा कपूर ने ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘जीत’, ‘फिजा’, ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। 

 

करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी

1

एक ऐसा वक्त था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच में बहुत प्यार था। बॉलीवुड में भी इनके रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों पहली बार साल 1997 में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और राज कपूर के पोते निखिल नंदा की शादी में मिले थे। यहीं पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। करिश्मा कपूर उन दिनों बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस में शामिल थीं। लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी। ऐसे में फिर दोनों ने करीब 5 सालों तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से छुपा के रखा। मगर करीना और अभिषेक की डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के महज 2 साल बाद ही यानी कि साल 2002 में करिश्मा और अभिषेक की शादी की अनाउंसमेंट कर दिया था जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

 

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने की थी सगाई

1

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने महानायक के 60वें बर्थडे पर एक-दूसरे से सगाई कर ली थी। इस सगाई से बॉलीवुड के दो दिग्गज परिवार एक होने वाले थे, लेकिन शायद किस्मत को ये मंजूर नहीं था। 5 साल के रिलेशनशिप और सगाई के महज 4 महीनों बाद इनकी सगाई टूट गई और वे अलग हो गए। जहां एक ओर उनके फैंस उनकी शादी के इंतजार में थे। उस समय सगाई टूटने की खबर ने इनके फैंस को हैरान कर दिया था। 

 

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई क्यों टूटी 

1

इस रिश्ते को लेकर दोनों की माओं के मन में कई तरह की बातें चल रही थीं। जब दोनों की सगाई हुई थी, तब अभिषेक की फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं, जबकि करिश्मा कपूर उस समय की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। ऐसे में बबिता कपूर को डर लग रहा था कि अगर अभिषेक का करियर सफल नहीं हो पाया तो आगे क्या होगा?

बबिता को ये डर इसलिए लग रहा था क्योंकि उन्होंने रणधीर कपूर से अलग होने के बाद अपनी दोनों बेटियों को अपने दम पर पाल-पोसकर इस मुकाम तक पहुंचाया था। इसलिए वो इससे अच्छे से वाकिफ थी कि पैसों की तंगी क्या होती है। बबिता ये चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियों को कभी भी किसी चीज की दिक्कत ना हों। बता दें कि जिस वक्त अभिषेक और करिश्मा की सगाई हुई थी, उस वक्त बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। अभिषेक की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं और बच्चन परिवार का प्रोडक्शन हाउस भी घाटे में था।

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept