Brics Summit Update 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पांच देशों की यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसमें घाना का दौरा बेहद खास है। करीब 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां वैक्सीन हब को समर्थन देंगे और घाना की संसद को संबोधित करेंगे। यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके अलावा, पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो भी जाएंगे। 25 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस कैरेबियाई देश का दौरा कर रहा है। यह यात्रा भारत और त्रिनिदाद तथा टोबैगो के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई पहचान देगी। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…