Buck Moon 2025 : पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। अलग-अलग संस्कृतियों में जुलाई में आने वाली पूर्णिमा को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। कई स्थानों पर इसे बक मून’ और ‘थंडर मून’ भी कहा जाता है। बक मून नेटिव अमेरिकी नाम है। दरअसल इसका किस्सा नर हिरणों की सींगों से जुड़ा है। हिरणों के सिंग कई बार गिरते और उगत हैं। लेकिन जुलाई में इनकी ग्रोथ पूरी होती है। फुल मून दिखने का समय हिरण की सींगों के पूरी तरह से उगने के समय से मेल खाता है। यही कारण है कि जुलाई के फुल मून को बक मून के नाम से जाना जाता है।