Publish Date: 11 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Buddha Purnima 2025: वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध जयंती मनाई जाती है। भगवान गौतम बुद्ध महान धार्मिक और दार्शनिक गुरु के रूप में जानें जाते हैं। महात्मा बुद्ध ने दुख, आत्म ज्ञान, दया-करुणा, दुख से मुक्ति पाने के रास्ते, शांति और अहिंसा का संदेश दिया। उनके विचार हर व्यक्ति के लिए महत्व रखते हैं। आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के महत्वपूर्ण विचार।
सुख और दुख, दोनों ही हमारे अपने दिमाग के निर्माण होते हैं।
आपका कार्य वही है जिसे आप सोचते हैं।
स्वयं को जानो, और तुम अपने जीवन को बेहतर बना सकोगे।
जिस तरह एक दीपक खुद जलता है वैसे ही एक व्यक्ति अपने भीतर से ज्ञान व शांति की प्राप्ति करनी चाहिए।
अधिकारियों की तरह बातें मत करो, बल्कि अपने कर्मों के द्वारा दिखाओ।
अपनी सोच को नियंत्रित कर पाने वाला व्यक्ति ही सच्चा विजेता है।
हर एक चीज अस्थायी हैं, इसलिए उनसे चिपकना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें जाने देना सीखना चाहिए।
बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।
आपके भीतर जो शांति है, वही वो कुंजी है जिससे बाहरी दुनिया में शांति लाई जा सकती है।
जीवन एक हीरे की तरह है, वह केवल तभी चमकता है जब उसे सही तरीके से तराशा जाए।
जीवन में दुख हमेशा ही होगा पर दुख को खत्म करने की क्षमता हमारे भीतर ही है।
जो किसी को क्षमा कर दें वह सबसे बड़ा विजेता है।
जो कुछ भी हम हैं, वो हमारे सोचने का परिणाम है।
समय के साथ समझ बढ़ती है व समझ से दुख में कमी होती है।
आप अपने मन को जितना अधिक शांत करेंगे, उतना ही आपके जीवन में शांति आएगी।
खुशी भीतर से आती है, बाहर से नहीं।
अपने भीतर के डर को जो मनुष्य जीत लेता है वह दुनिया जीत सकता है।
हम जैसा सोचते हैं, वैसे ही बन जाते हैं।