Publish Date: 22 Mar, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि मां स्वयं धरती पर आकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है वहीं इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्रि में नौ दिन व्रत रखा जाता है लेकिन इस साल नवरात्रि आठ दिन के होंगे। आइए जानते हैं नवरात्रि का पूरा कैलेंडर और क्या है मां दुर्गा की सवारी।
मां दुर्गा की सवारी
इस साल नवरात्रि की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। इसलिए मां का वाहप हाथी होगा। इस साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वीलोक आएंगी। हाथी को सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक समझा जाता है। इसलिए हाथी की सवारी बेहद शुभ मानी जाती है। मां दुर्गा का हाथी पर आना इस बात का संकेत होता है कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और धन में वृद्धि होगी। यह किसानों के लिए भी शुभ संकेत माना गया है। इस साल अच्छी बारिश होगी और फसल भी अच्छी रहेगी। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती से प्रस्थान करेगी।
चैत्र नवरात्रि का कैलेंडर
- नवरात्रि के प्रत्येक दिन एक देवी का पूजा होती है।
- इस बार नवरात्रि आठ दिनों के होंगे।
- 30 मार्च 2025 - रविवार - नवरात्रि प्रतिपदा- मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
- 31 मार्च 2025 - सोमवार - नवरात्रि द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
- 01 अप्रैल 2025 - मंगलवार - नवरात्रि चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा
- 02 अप्रैल 2025 - बुधवार - नवरात्रि पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
- 03 अप्रैल 2025 - गुरुवार - नवरात्रि षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
- 04 अप्रैल 2025 - शुक्रवार - नवरात्रि सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
- 05 अप्रैल 2025 - शनिवार - नवरात्रि अष्टमी- मां महागौरी
- 06 अप्रैल 2025 - रविवार - नवरात्रि नवमी- मां सिद्धिदात्री , रामनवमी