ISRO के प्रमुख K Sivan ने रविवार को घोषणा की कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) का Vikram Lander चंद्रमा की सतह पर पाया गया है, मगर अभी तक इसके साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं किया गया है। लैंडर से कॉन्टैक्ट न होने पर Chandrayaan-1 के निदेशक Mylswamy Annadurai ने प्रतिक्रिया दी है। भारत के पहले Moon Mission चंद्रयान-1 के निदेशक एम अन्नादुराई का मानना है कि हो सकता है कि चंद्रमा की सतह पर मौजूद बाधाएं विक्रम लैंडर को सिग्नल प्राप्त करने से रोक रही हों। अन्नादुराई ने बताया कि 'हमने लैंडर का चांद की सतह पर पता लगा लिया है, अब हमें इसके साथ संपर्क स्थापित करना होगा। जिस जगह पर लैंडर उतरा है, वह सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अनुकूल नहीं है। वहां कुछ बाधाएं हो सकती हैं, जो कि हमें उससे संपर्क स्थापित करने में रोक सकती है।
ISRO Succeds in Bringing Back Chandrayaan-3 Propulsion Module To Earth Orbit ...
Aditya L1: India Successfully Launches Sun Mission, Completes Second Earth-Bound Manouvre ...
Chandrayaan-3 के नायक और ISRO चीफ S. Somnath का Indigo Flight में शानदार ...
Aditya L1 Mission: ISRO Ready to Launch the Solar Space Mission ...