बिहार की राजनीति में हमेशा ही उथल पुथल बनी ही रहती है। एक बार फिर से नितीश कुमार की पार्टी जेडीयू को लेकर घमासान जारी है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर ने विपक्षी दलों को एक्टिव कर दिया। लेकिन अब इसपर खुद ललन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने गुस्से में मीडिया से कहा, "अगर हमें इस्तीफा देना होगा तो हम आपसे परामर्श कर लेंगे।"
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर आगे बढ़ते हुए तो उन्होंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार कभी भी मुख्यमंत्री पद से हट सकते हैं। उनके पास दो ही विकल्प हैं। वह या तो पार्टी का विलय करें या मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें। बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं, यह बात 200 फीसद तय है।’