Current Affairs 8 February 2024: पढ़ें 8 फरवरी 2024 के सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स, यहां देखें
हाल ही में ईरान सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त सेवा की घोषणा की है। यह सुविधा केवल पर्यटन के लिए मान्य की गयी है।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बुनियादी रेल स्ट्रक्चर के विकास के लिए टाटा स्टील के साथ हाथ मिलाया है।
राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के तहत 'दिव्य कला मेला 2024' का आयोजन अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन 6 से 11 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।