IPL 2024 Delhi Capitals Squad & Matches : आईपीएल 2024 का आयोजन इस बार दो चरणों में होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी सिर्फ 17 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। दूसरे चरण का ऐलान लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 2023 की चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टीम की बात करें तो, ऋषभ पंत की टीम का पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ मोहली में होगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। आईए जानते है कि दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
फैंस यह देखने के लिए भी काफी उत्सुक होंगे कि पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली इस बार कैसा प्रदर्शन करती है। इसके साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत भी आईपीएल से मैदान पर वापसी करने वाले हैं। दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को हुई कार दुर्घटना के बाद पंत क्रिकेट से दूर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंत मैदान पर वापसी करेंगे और टीम की कप्तानी संभालेंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह विकेटकीपर दस्ताने पहने दिखाई दे रहे थे।
BCCI ने अभी सिर्फ 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। दिल्ली को इस शुरुआती शेड्यूल में अपनी होम वेन्यू 'अरुण जेटली स्टेडियम' में एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिलेगा। क्योंकि शुरुआती शेड्यूल में एक भी मुकाबला दिल्ली में नहीं होना है। बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग फाइनल मैच की मेजबानी भी होनी है। ऐसा कहा जा रहा है कि WPL फाइनल मुकाबले के कुछ दिन बाद स्टेडियम आईपीएल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार नहीं होगा। इसी वजह से दिल्ली में कोई भी मुकाबला नहीं रखा गया है।
23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली
28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर
31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव , खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक छिकारा।
IPL 2024 में ये 5 बल्लेबाज रहे सबसे बड़े Flop, टीम को हार ...
IPL 2024 Prize Money : चैंपियन KKR हुई पैसों की बारिश, जानें किसे ...
IPL 2024 Winner : तीसरी बार चैंपियन बनी KKR, फाइनल में SRH को ...
IPL 2024 : हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट, फाइनल के इतिहास में बनाया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत