Delhi Murder Breaking : दिल्ली के फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में आज सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग एक सनसनीखेज घटना हुई है। बर्तन कारोबारी संजय को दो अज्ञात बदमाशों ने कई गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल संजय को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संजय अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश कर रही है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…