Delhi Next CM Name Announcement : दिल्ली में अगल मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म होने वाला है। 19 फरवरी को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम तय किया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा करेगा। इसके बाद 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी समेत कई राज्यों में मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि यह समारोह एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें राजधानी के 12,000 से 15,000 निवासी, नेता, संत और कॉरपोरेट जगत के उद्योगपति भी शामिल होंगे। पीएम मोदी 12 बजकर 25 मिनट पर समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कौन बन सकता है दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?
नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर चुनाव जीता है। ऐसे में उन्हें सीएम की रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। पार्टी में भी उनकी मजबूत पकड़ है। उनके पास 115.65 करोड़ की संपत्ति है और उन पर एक क्रिमिनल केस भी है। वे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और दिल्ली युवा विंग के अध्यक्ष भी रच चुके हैं। इसलिए उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम रेखा गुप्ता का हैं, जो शालीमार बाग सीट से चुनाव जीती हैं। रेखा गुप्ता बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है। उनके पिताजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे और इसलिए उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती है, जिसकी दिल्ली में अच्छी खासी संख्या है। इतना ही नहीं वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। उनके अनुभव को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना जा सकता है।
इस लि्स्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता का है। उन्होंने दिल्ली की रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उनहोंने 2015 और 2020 में जीत दिलाई थी और भाजपा की लाज बचाई थी, जब आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत हुई थी तब भी विजेंद्र गुप्ता चुनाव जीतने में सफल हुए थे। इतना ही नहीं पिछले तीन चुनाव में जीत दर्ज करने वाले विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के तौर पर अपना पक्ष रखते रहे हैं। इतना ही नहीं वो दिल्ली की समस्याओं को भी काफी अच्छे से समझते हैं। लिस्ट में चौथा नाम जितेंद्र महाजन का है, जिन्हें दिल्ली के सीएम पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। रोहतास नगर विधानसभा से उन्होंने चुनाव जीता है। उनकी अपने क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है। शीर्ष नेतृत्व भी उनसे काफी खुश है। महाजन 2020 में विधायक बने थे, उसके बाद से ही वो लगातार आम आदमी पार्टी को घेरते रहे हैं। लिस्ट में पांचवा नाम आशीष सूद का है, जो जनकपुरी से विधायक बने हैं। वह पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। राजधानी में पंजाबी वोटर की संख्या काफी अधिक है और बीजेपी पंजाब में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। ऐसे में उन्हें भी दावेदार माना जा रहा है।
Weather Update:Delhi, UP समेत इन राज्यों के लिए बारिश का Alert जारी ...
Weather Update: Heavy Rain Lashes Delhi-NCR and Madhya Pradesh, Causes Massive Disruption ...
Weather Update: Heavy Rainfall Alert In Punjab, Rajasthan, Himachal Pradesh, And Other States ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत