US Immigration: अमेरिका में ट्रंप के शासन संभालते ही अवैध अप्रवासियों का निर्वासन शुरू हो गया है। यह सबसे बड़ा निर्वासन बताया जा रहा है। एक्स पोस्ट में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने सैन्य विमानों के माध्यम से सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को निर्वासित किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी सैन्य सी-17 विमानों ने प्रवासियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इस खबर के बारे में अधिक जानने के लिए देखें यह वीडियो...