Dev Deepawali 2024: देव दीपावली एक प्रमुख त्योहार है। इस पर्व को दीपावली के समान मनाया जाता हैं। इसे त्रिपुरोत्सव अथवा त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से उतरते हैं। यह भारत के कई हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जाता है। काशी में इस पर्व की अलग ही धूम देखने को मिलती है। इस बार देव दिपावली को खास बनाने के लिए काशी के 84 घाट पर 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। आइए जानते हैं कब मनाया जाएगी देव दीपावली।
इस बार देव दिपावली का उत्सव काशी में बहुत धूम-धमा से मनाया जाएगा। काशी को 12 लाख दीपों से सजाया जाएगा। यहां 84 घाट पर दिए जगमगाएंगे। इन 12 लाख दीयों में ढाई से तीन लाख दीपक गाय के गोबर से बनाए जाएंगे। देव दिपावली पर काशी में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां पर विदेशी मेहमानों की भी शिरकत होती है। इसलिए होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बोट और क्रूज सभी पहले से बुक होते हैं।
देव दिपावली को खास बनाने के लिए यहां पर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी वहीं। लेजर शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण व शिव महिमा को दर्शाया जाएगा। यह नजारा बहुत अद्भुत होगा। इसके घाटों की साफ-सफाई का काम भी किया जाएगा।
IND vs ENG : रवींद्र जडेजा के नाम खास रिकॉर्ड, कपिल देव की ...
Shani Dev Upay : शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय, ऐसे खत्म ...
Father’s Day 2025: Inspiring Single Dads of Bollywood, Reshaping Single Parenthood ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत