Publish Date: 06 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Devshayani Ekadashi 2025 : देवशयनी एकादशी का व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु इस दिन के बाद से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने जाते हैं। यानी इस दिन के बाद से चतुर्मास की शुरुआत कहते हैं। इस दिन त्रिपुष्कर, शुभ, साध्य और रवि नामक शुभ योग रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनपर बरसेगी भगवान की कृपा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर भगवान की कृपा बनी रहेगी। उनके जीवन में सुधार होगा जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ अच्छे लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे।
कन्या राशि
देवशयनी एकादशी के बाद कन्या राशि के जातकों पर श्रीहरि की कृपा बनी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। वहीं शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता की संभावना है। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिलने की आशंका है। यात्रा कर सकते हैं जिससे आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाने की आपकी कोशिशें पूरी होंगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी देवशयनी एकादशी शुभ होने वाली है। विवाह के योग बन रहे हैं। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं यह मांगलिक कार्य परिवार से जुड़ा होगा। कोई इच्छा पूरी होनी की संभावना है। सही समय पर सही फैसला लें यह आपको लाभ पहुंचाएगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। धन लाभ होने की आशंका है। अपनी योग्यता में निखार लाने के लिए आप प्रयास करें इससे सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से कामयाबी मिलेगी।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।