Publish Date: 28 Oct, 2024
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Diwali Recipes 2024: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है और मिठाइयां व उपहार बांटे जाते हैं। इस दिन घर में स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है। घरों में अलग-अलग तरह के और स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। आप भी इस दिन मेहमानों के लिए स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं।
पूरी और चना मसाला
दिवाली के दिन पूरी और चना मसाला बनाया जा सकता है। पूरी को गरम तेल में तला जाता है, जिससे यह कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है। इसे मसालेदार चना मसाला के साथ परोसा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।
पनीर टिक्का
दिवाली के दिन पनीर टिक्का भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को मसाले और दही में मेरिनेट करके तवा या ओवन में पकाया जाता है। हरी चटनी के साथ इसे परोसा जाता है। यह दिवाली की पार्टी में स्नैक्स का एक अच्छा विकल्प है।
वेज बिरयानी या मटर पुलाव
वेज बिरयानी या मटर पुलाव भी दिवाली के दिन बनाया जा सकता है। यह बनाने में आसान होता है और खाने में लजवाब लगाता है। इसे किसी भी त्योहार या पार्टी के लिए बनाया जा सकता है।
आलू की सब्जी
आलू की सब्जी भी दिवाली के दिन बनाई जा सकती है। यह मेहमानों को काफी पसंद आएगी। इसे आप गर्म-गर्म पूरी के साथ सर्व करें। आलू की सब्जी को कई प्रकार से बनाया जाता है लेकिन आप दिवाली वाले दिन भंडारे की आलू की सब्जी जरुर बनाएं।
कचौड़ी और पकौड़े
दिवाली के दिन आलू या दाल की कचौड़ी भी जरुर बनाएं। इसके साथ आप पालक, प्याज, आलू और पनीर के पकौड़े भी बना सकते हैं। इसे आप हरे धनीया की चटनी के साथ सर्व करें। कचौड़ी और पकौड़े दिवाली पर घर में आए मेहमानों के लिए लिए अच्छा विकल्प है।