Publish Date: 18 May, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: भारत में COVID-19 महामारी काफी तेजी से फैल रही है। इस महामारी से बचने के लिए के लिए वैक्सीन हैं। वैक्सीन लेने के बाद इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट वैक्सीन लेने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं। जो COVID-19 वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं वो इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्टिफिकेट से ये वेरिफाई हो जाता आपने वैक्सीन ले लिया है। इसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है। COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। Aarogya Setu ऐप या CoWIN वेबासाइट या डिजी लॉकर से इस सर्टिफिकेट को आप डाउनलोड कर सकते हैं। भारत सरकार ये तीनों ही प्लेटफॉर्म्स मैनेज करती है।
COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करे
1. COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए आपको CoWIN वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
3. आप पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकेंगे।
4. इसके लिए आपको एक ओटीपी मिलेगा।
5. ओटीपी दर्ज करना होगा।
6. जो कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं उनके नाम के आगे वक्सीनेटेड (Vaccinated) का पोस्टर दिखेगा।
7. पोस्टर ग्रीन कलर में दिखेगा।
8. इसके बाद आपको राइट में Certificate का बटन दिखेगा।
9. इस पर क्लिक कर दीजिये
10. क्लिक करने के बाद एक pdf फाइल अलग टैब में ओपन हो जाएगी।
11. इसे डाउनलोड कर लीजिये।
Aarogya Setu ऐप पर जाकर भी COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
1. इसके लिए Aarogya Setu पर CoWIN टैब पर जाएं।
2. Vaccination Certificate पर क्लिक कीजिये।
3. यहां पर आपको Beneficiary Reference ID डालनी होगी।
4. इसे CoWIN पोर्टल पर नाम के राइट साइड पर देखा जा सकता है।
5. यहां पर आपको Get Certificate पर क्लिक करके इसके PDF पर क्लिक करना होगा।