Tech tips and tricks : WhatsApp के जरिए डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट

Publish Date: 11 Aug, 2021
Tech tips and tricks : WhatsApp के जरिए डाउनलोड करें COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट
Tech tips and tricks : अगर कहीं भी घूमने जाना चाहते हैं तो COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट आजकल एक बहुत जरूरी चीज हो गई है। COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के अब तक दो तरीके थे- पहला CoWIN पोर्टल और दूसरा आरोग्य सेतु ऐप। अब WhatsApp के साथ भारत सरकार ने साझेदारी की है। ताकि वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना और भी आसान हो सके। अब आप MyGov कोरोना हेल्पडेस्क WhatsApp चैटबॉट डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार ने इसकी घोषणा पिछले साल की शुरुआत में की थी। WhahtsApp के जरिए COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका जानें।
 
COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करें 
 
1. इसके लिए पहले आपको MyGov कोरोना हेल्पडेस्क WhatsApp नंबर अपने स्मार्टफोन में सेव करना होगा।
2. ये नंबर 9013151515 है। 
3. नंबर सेव हो जाने के बाद वॉट्सऐप ऐप ओपन कीजिये।   
4. इसके बाद चैट लिस्ट में जाकर कॉन्टैक्ट को सर्च कीजिये।   
5. मिल जाने के बाद चैट को ओपन कीजिये।   
6. यहां डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप कीजिये।   
7. इसके बाद वॉट्सऐप चैटबॉट आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सिक्स डिजिट OTP सेंड करेगा। 
8. OTP को चेक करें और एंटर कीजिये।  
9. इसके बाद चैटबॉट आपको वॉट्सऐप पर COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट सेंड करेगा। 
10. यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
11. अगर आपको यहां वॉट्सऐप में एरर दिखाई दे तो आप पहले की तरह CoWIN पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप का भी रुख कर सकते हैं।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept