Dussehra 2024: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध कर दिया था। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। भगवान श्री राम की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार विजयादशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।