Eid Outfit Ideas For Boys: ईद की सुबह लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने जाते हैं। ज्यादातर लोग ईद वाले दिन ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करते हैं साथ ही यह आउटफिट आरामदायक भी होने चाहिए। यदि आप भी ईद पर परफेक्ट लुक चाहते हैं तो आप यहां से ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज ले सकते हैं। यह आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देंगे।
ईद के दिन अधिकतर लोगों की पहली पसंद कुर्ता-पायजामा होता है। यह काफी लोकप्रिय होता है साथ ही आरामदायक भी होता है। इस ईद पर आप कॉटन सफेद कुर्ता ले सकते हैं। आप सफेद के अलावा कोई अन्य कलर का भी कुर्ता-पायजामा ले सकते हैं। इसके साथ आप ब्राउन या ब्लैक कोल्हापुरी चप्पल पहनें।
View this post on Instagram
पठानी सूट भी काफी लोकप्रिय है। आप इस ईद पर इसे भी ट्राई कर सकते हैं। आप काले, नेवी ब्लू, या ग्रे रंग का पठानी सूट बनवा सकते हैं। यह आपको रॉयल लुक देगा। साथ ही यह आरामदायक भी काफी होता है।
View this post on Instagram
कुर्ता-पायजामे के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। यह काफी स्मार्ट और ट्रेंडी लुक देता है। आप कुर्ते के साथ कॉन्ट्रास्टिंग नेहरू जैकेट लें। यह आपको शानदार लुक देगा।
View this post on Instagram
ईद के दिन यदि आप सिंपल और कैजुअल लुक चाहते हैं तो आप कुर्ता और जींस भी ट्राई कर सकते हैं। हल्के रंग का कुर्ता ब्लू या ब्लैक जींस पहनें यह काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल है।
जोधपुरी सूट भी रॉयल लुक के लिए जाने जाते हैं आप इस ईद पर जोधपुरी सूट एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। ब्लैक, नेवी ब्लू, ग्रीन और वाइन कलर काफी अच्छे लगते हैं।
इस ईद पर आप लाइट कलर के अचकन भी पहन सकते हैं। यह चूड़ीदार के साथ काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप मोजरी या जूती पहन सकते हैं।
Happy Eid al-Adha 2025: Best Wishes, Images, Messages to Share With Your Friends, Family, Close ...
Happy Eid ul-Adha 2025 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें दिल छूने वाले ...
Eid-al-Adha 2025 : ईद के दिन मेहमानों को पिलाएं रिफ्रेशिंग और लज़ीज़ शरबत ...
Eid-ul-Adha 2025 Mehndi Design : ईद पर लगाए बैक हैंड और फिंगर मिनिमल ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत