Publish Date: 15 Jun, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Father's Day 2025: हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 15 जून को यह खास दिवस मनाया जाएगा। फादर्स डे मनाने का उद्देश्य पिता के प्यार, त्याग, मार्गदर्शन को याद करना और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना है। पिता अपने बच्चों को निस्वार्थ प्रेम करता है और अपना जीवन बच्चों के समर्पित कर देता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 20वीं सदी में अमेरिका से हुई थी। अब लगभग सारे देश में यह त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
फादर्स डे इतिहास
संयुक्त राज्य अमेरिका में 20वीं सदी में फादर्स डे मनाने की शुरुआत हुई थी। पहला फादर्स डे 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। यह खास दिन सोनोरा स्मार्ट डोड ने अपने पिता का सम्मान में समर्पित किया था। उन्होंने अकेले ही छह बच्चों की परवरिश की थी। वह अपने बच्चों के लिए न सिर्फ पिता थे बल्कि मां भी थे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने साल 1966 में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की घोषणा की। इसके बाद इस दिन स्थायी अवकाश की घोषणा साल 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
फादर्स डे 2025 की थीम
फादर्स डे को किसी विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। जो पिता के प्रति समर्पण और त्याग को दर्शाता है। इस साल फादर्स डे 2025 का थीम है “पिता: लचीलेपन का पोषण और भविष्य को आकार देना”।
फादर्स डे महत्व
फादर्स डे को पिता के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन निस्वार्थ योगदान और बलिदान को समर्पित है। इस दिन पिता को सम्मान दिया जाता है। यह दिवस पारिवारिक बंधन को मजबूत करता है। पिता समाज में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। इस दिन आप अपने पिता के साथ उनकी बचपन की यादों को जिंदा कर सकते हैं आप उसके साथ समय बिताएं।