Publish Date: 31 May, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: हमारा जिंदगी का स्मार्टफोन अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन में बहुत कुछ होता है। सेफ्टी के लिए ज़्यादातर लोग स्मार्टफोन पर पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगाकर रखते हैं। हालांकि कई बार ऐसा हो जाता है कि हम फोन का Password/Pattern भूल जाते हैं। फोन का लॉक पैटर्न भूल जाने पर कोई भी परेशान हो जाएगा। इसे ठीक कराने के लिए लोग मोबाइल शॉप या स्टोर पर जाना पड़ता हैं। पैसे देकर लोग फोन को अनलॉक कराते हैं। लेकिन हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं, उसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आप फोन अनलॉक कर पाएंगे। लेकिन आपको बता दे इस तरीके से फोन अनलॉक तो हो जाएगा, लेकिन फोन का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा।
Google device manager
1. फोन में इसके लिए जरूरी है कि इंटरनेट चल रहा हो। गूगल अकाउंट लॉगिन हो और GPS भी ओपन हो।
2. साथ ही हो सकता है यह तरीका आपके फोन के लिए काम न करे।
3. किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाना होगा।
3. अपने Google अकाउंट में साइन इन कीजिये।
4. उस फ़ोन को सिलेक्ट कीजिये।
5. जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।
6. 'लॉक' ऑप्शन चुनें।
6. अपना नया पासवर्ड टाइप कीजिये।
7. अब आपके फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड पूछा जाएगा।
8. नया पासवर्ड डालने से फोन अनलॉक हो जाएगा।
Android यूजर्स factory resetting करें
1. आप फोन को लॉक रहते हुए भी इसे फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
2. अपना फ़ोन स्विच ऑफ कीजिये।
3. कम से कम एक मिनट इंतजार कीजिये।
4. अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाकर रखिये।
5. इससे यह फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा।
6. अब factory reset ऑप्शन को चुनिए।
7. फोन की पूरी तरह क्लीन करने के लिए Wipe Cache का ऑप्शन चुनिए।
8. एक मिनट इंतजार करें और अपने फोन को ओपन कीजिये।
9. अब आप पासवर्ड डाले बिना ही अपने डिवाइस को एक्सेस कर पाएंगे।