Publish Date: 02 Aug, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Friendship Day 2025 Date : फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस हर साल अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 03 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन बेहद खास होता है। दोस्ती का रिश्ता बहुत खास होता है। क्योंकि इस रिश्ते को हम खुद चुनते हैं। दोस्ती का रिश्ता खून का नहीं बल्कि दिल का होता है। दोस्तों के साथ बिताए हुए पल हमेशा याद रहते हैं। मित्रता दिवस पुरानी यादें ताजा करने और नई यादें बनाने का दिन होता है। दोस्ती एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दोस्त एक-दूसरे को उपहार देते हैं और इस खास दिवस की शुभकामनाएं बोलते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।
फ्रेंडशिप डे 2025 की तिथि
- भारत में मित्रता दिवस अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।
- भारत में फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा।
- इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे का इतिहास
हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने एक सुझाव दिया कि दुनियाभर में एक ऐसा दिन भी होना चाहिए, जो पूरी तरह से दोस्तों को समर्पित हो। हॉलमार्क की कंपनी ग्रीटिंग कार्ड्स बनाती थी। उनकी कंपनी ने फ्रेंडशिप डे मनाने की व्यावसायिक शुरुआत की थी और अपने दोस्तों को कार्ड्स भेजे। इन कार्ड के माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की। यह तरीका लोगों को काफी पसंद आया और धीरे-धीरे फ्रेंडशिप डे के कार्ड प्रचलन में आ गए। फ्रेंडशिप डे की शुरुआत अमेरिका में सन 1930 में हुई थी। लेकिन 1958 में पहली बार फ्रेंडशिप डे का औपचारिक प्रस्ताव पराग्वे में दिया गया था। इसके बाद यह दुनिया के सभी देशों में मनाया जाने लगा। दुनियाभर के देशों में अलग-अलग तिथि पर यह दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को और भारत में यह दिन अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। साल 2025 में मित्रता दिवस 3 अगस्त को मनाया जाएगा।
फ्रेंडशिप डे का महत्व
दोस्ती की रिश्ता बहुत खास होता है इस रिश्ते को दिल से निभाया जाता है। दोस्ती का रिश्ता विरासत में नहीं मिला होता बल्कि इसे हम खुद चुनते हैं। इसलिए यह रिश्ता जिंदगी के सबसे आखिरी पड़ाव तक निभाया जाता है। यह रिश्ता बिना किसी जरुरत या स्वार्थ के निभाया जाता है। दोस्ती सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। दोस्त तनाव, अकेलापन और चिंता को कम करती है। एक-दूसरे की दोस्ती हम खुद चुनते हैं। दोस्त इस दिन को बहुत प्यार और सम्मान के साथ मनाते हैं। एक-दूसरे की परेशानियों को आपस में बांटते हैं और दूर करते हैं। इस दिन दोस्त आपस में तोहफे देते हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।