इन 5 भोजपुरी एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है फैंस, तो जमकर करते है फॉलो

Publish Date: 12 Dec, 2022
इन 5 भोजपुरी एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है फैंस, तो जमकर करते है फॉलो

Bhojpuri News: पिछले कुछ सालों में भोजपुरी सिनेमा को लेकर लोगों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिला है। जिसका कारण यह है कि भोजपुरी फिल्म, गाने और डायलॉग्स खूब चर्चाओं में रहते है। तो इस इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस को भी लोग काफी पसंद करते है। यही वजह है कि भोजपुरी जगत में काम करने वाले सेलिब्रिटीज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से कम नहीं है। 

 

इन 5 भोजपुरी एक्ट्रेस को लोग करते है बहुत पसंद 

वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस की बात करें, तो सोशल मीडिया पर लाखों फैंस उन्हें फॉलो करते है। लूक्स से लेकर उनकी फिटनेस तक यूजर्स की पसंद का एक अहम हिस्सा होती है। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम ऐप पर सबसे ज्यादा यूजर्स फॉलो करते है। 


1. मोनालिसा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोनालिसा (Monalisa) का आता है। मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी के साथ ही बंगाली और हिंदी सिनेमा में काम करने वाली मोनालिसा के लाखों लोग दीवाने है। बिग बॉस में भी उन्हें लेकर काफी क्रेज देखा गया था। यही कारण है कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस है, जिनके इंस्टाग्राम पर उनके 5.2 मिलियन फॉलोअर हैं। 


2. अक्षरा सिंह

मोनालिसा के बाद दूसरे नंबर पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम है। अक्षरा सिंह अपने जबरदस्त एक्टिंग के साथ ही डांस से भी फैंस के दिल में जगह बनाए हुए है। उनका क्यूट और सरल स्वभाव भी लोगों को काफी पसंद आता है। जिसके चलते अक्षरा के इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर भी हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर कुल 5.1 मिलियन लोग फॉलो करते है। 

3. आम्रपाली दुबे

भोजपुरी जगत में अपने दम पर अपना नाम बनाने वाली ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। 3.2 मिलियन यूजर द्वारा फॉलो किये जाने वाली आम्रपाली की हर वीडियो पर हजारो लाइक्स और कमेंट आते हैं।


4. काजल राघवानी

अपनी खूबसूरती और अदाकारी को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं और अक्सर रील शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन यूजर है। 


5. शुभी शर्मा

लगभग सभी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) के लाखों फैंस हैं। इंस्टाग्राम पर भी ऐक्ट्रेस को 2.6 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं। इसी के साथ लिस्ट में शुभी का नाम पांचवे नंबर पर आता है।

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept