Ganesh Chaturthi 2024 Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। इस साल यह पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी को गणेश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। गणेश जन्मोत्सव पर गणेश जी की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और उनसे सुख, समृद्धि और बुद्धि की कामना की जाती है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को घर लाया जाता है। धूम-धाम से गणेश जी का स्वागत किया जाता है। गणेश जी को घर में लाने से पहले घर सजाना सजाया जाता है। आप भी इस साल अपने घर को शानदार तरीके से सजा सकते हैं और गणेश जी का धूम-धाम से स्वागत कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को घर लाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले गणेश जी के लिए प्रतिमा के लिए सुंदर मंडप या मंच तैयार कर सकते हैं। आप इस मंडप को फूलों, मोमबत्ती और रंगीन वस्त्रों से सजा कसते हैं।
अक्सर त्योहारों से घर को फूलों से सजाया जाता है। आप भी अपना घर फूलों से सजाएं। आप फूलों की माला, तोरण, और रंगोली बनाने में फूलों का प्रयोग कर सकते हैं।
घर को दीपक और मोमबत्तियों से सजाना एक अच्छा आइडिया है। आप तेल के दीपक और सुंदर डिजाइन की मोमबत्तियां या इलेक्ट्रिक दीयों का भी प्रयोग करते हैं।
तीज-त्योहारों पर घर के दरवाज़े या मंदिर के सामने रंगोली बनाई जा सकती है। गणेश चतुर्थी पर आप घर को सजाने और बप्पा के स्वागत के लिए रंगोली बना सकते हैं। आप रंगीन पाउडर, फूलों, पत्तिायों और चावल से सुंदर रंगोली बना सकते हैं।
गणेश चुतर्थी पर आप घर के दरवाज़ों पर तोरण लगा सकते हैं। इसके अलावा आप घर के दरवाज़े को फूलों, नारियल के पत्तों या सुंदर कपड़ों से सजाया जा सकता है।
गणेश चुतर्थी के दिन आप अपने घर को शांत और खुशबूदार वातावरण देने के लिए धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए रंगीन एलईडी लाइट्स घर के बाहर या घर के मंदिर में लगा सकते हैं। इन रंग-बिरंगी लाइट्स से घर बहुत सुंदर लगता है।
गणेश चतुर्थी के पर आप सुंदर वस्त्रों से या अन्य सजावटी कपड़ों का उपयोग घर को सजाने के लिए करें। इन्हें मंदिर के आसपास और घर के विभिन्न हिस्सों में सजा सकते हैं। खासतौर पर घर के कौनों सजावटी समान सजा सकते हैं।
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत