Ganga Dussehra 2025 Date : कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

Publish Date: 22 May, 2025
Pinterest Ganga Dussehra 2025 Date : कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व

Ganga Dussehra 2025 Date : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मां गंगा को समर्पित है इस दिन पूरे विधि-विधान मां गंगा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन का तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग और महत्व।

गंगा दशहरा 2025 की तिथि

  • गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। 
  • दशमी तिथि की शुरुआत- 4 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी।
  • दशमी तिथि का समापन- 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा।
  • इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा। 

गंगा दशहरा 2025 शुभ योग

  • गंगा दशहरा पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। 
  • सिद्धि योग- सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक है। 
  • इस दिन रवि योग का भी बन रहा है।
  • गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र का संयोग रात भर रहेगा। 
  • तैतिल करण- दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक है।
  • गर करण- देर रात 02 बजकर 15 मिनट तक है। 

गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा का बहुत महत्व होता है। गंगा दशहरा के अवसर पर पितरों के लिए दान का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से मां गंगा का अशीर्वाद मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही सभी रोग, दोष और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों के नाम पर दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दान का बहुत महत्व है। गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंदों को फल, जूते, चप्पल, छाता, घड़ा और वस्त्र दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept