Publish Date: 04 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी का विशेष महत्व होता है। यह हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल गंगा सप्तमी आज यानी 03 मई को मनाई जाएगी। इस पूरे विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की जाती है। मां गंगा की पूजा करने से साधक को जन्म-जन्मांतर पाप से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। गंगा सप्तमी के दिन दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार क्या दान कर सकते हैं।
गंगा सप्तमी पर अपनी राशि अनुसार दान
मेष राशि- मेष राशि के जातक को गंगा सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए। लाल रंग के वस्त्र दान करना मेष राशि वालों के शुभ माना जाता है।
वृषभ राशि- गंगा सप्तमी के दिन वृषभ राशि के जातकों को चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि- गंगा सप्तमी के दिन मिथुन राशि के जातक को मूंग दाल और हरी सब्जियों दान करना चाहिए। इससे घर में सुख शांति, समृद्धि आती है।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातक को गंगा सप्तमी के दिन पोहा, दही और चीनी का दान करना चाहिए।
सिंह राशि- गंगा सप्तमी के दिन सिंह राशि के जातक को पूजा के बाद गेहूं, मकई और गुड़ का दान करना चाहिए।
कन्या राशि- इस शुभ दिन कन्या राशि के जातकों को गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके अलावा हरे रंग के कपड़े और इलायची भी दान करना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन सफेद रंग के कपड़े और चावल का दान करें। साथ ही मोती, घी या सुहाग सामग्री भी दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें। इस दिन गुड़ दान करना भी शुभ माना जाता है।
धनु राशि- इस शुभ दिन धनु राशि के जातक चने की दाल, मकई और बेसन का दान कर सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन खिचड़ी बनाकर लोगों बांट सकते हैं और काला तिल और काली उड़द की दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि- गंगा सप्तमी के दिन कुंभ राशि छाता, वस्त्र, जूते या चप्पल का दान करें। साथ ही इस दिन वस्त्र भी दान करना चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि के जातक को गंगा सप्तमी के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन के लड्डू का दान करने चाहिए। इसके अलावा वह हल्दी और शरबत भी दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों और लोक मान्यताओं पर आधारित है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।