Publish Date: 01 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks : Gmail काफी पॉपुलर है। कई करोड़ लोग इस ईमेल सर्विस को यूज करते हैं। कई तरह के प्रोमोशनल मेल्स भी Gmail पर आते हैं। ऐसे में जब 1 जून से Google Photos की फ्री सर्विस खत्म हो रही है तो जरूरी है फालतू मेल्स को आप डिलीट कर दीजिये। ऐसा करने से आप फ्री स्पेस बचा सकते हैं। आपको बता दें 15GB फ्री स्टोरेज हर एक Google अकाउंट के साथ दिया जाता है। Gmail स्टोरेज फ्री 15GB स्टोरेज में काउंट होता है। इसके अलावा इस स्टोरेज का यूज गूगल की दूसरी सर्विस जैसे Gmail, Google Photos, Google Drive वैगरह में भी यूज होता है। इस वजह से फ्री स्टोरेज बढ़ाने के लिए आप फालतू मेल्स को डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए बहुत आसान सा तरीका हम बता रहे हैं।
Gmail स्टोरेज क्लियर करे
1. इसके लिए आप सबसे पहले Gmail ऐप को ओपन कीजिये।
2. इसमें सर्चबार में जाकर “has:attachment larger:10M” टाइप कीजिये।
3. इससे ये सारे ईमेल्स दिखा देगा जिनका साइज 10MB से ज्यादा है।
4. अगर आप इससे भी बड़े साइज के ईमेल को डिलीट करना चाहते हैं तो आपको 10 की जगह कोई बड़ा number लिख सकते हैं।
5. सर्च रिजल्ट आने के बाद उन सभी मेल्स को सेलेक्ट कीजिये।
6. जिनकी आपको जरूरत नहीं है।
7. फिर डिलीट बटन पर टैप कर दीजिये।
8. फिर आपको Trash सेक्शन में जाकर empty trash बटन पर टैप करना होगा.
9. आप स्टोरेज को क्लियर कर सकते हैं।
ऐसे भी बढ़ा सकते हैं ऑप्शन
यूजर्स Gmail के स्पेस को बढ़ाने के लिए दो एकाउंट बना सकते हैं।
इससे आपको 15GB का अतिरिक्त स्टोरेज मिल जाएगा।