Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा पर देखें गुरु-शिष्य के रिश्ते पर बनी बॉलीवुड फ़िल्मे

Publish Date: 10 Jul, 2025
Pinterest Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा पर देखें गुरु-शिष्य के रिश्ते पर बनी बॉलीवुड फ़िल्मे
Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा गुरु को समर्पित है। यह दिन महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में उन्हें प्रथम गुरु माना गया है। महर्षि वेदव्यास को भगवान रूप में पूजा जाता है। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान समान माना गया है। गुरु-शिष्य का रिश्ता प्रेम और सम्मान का होता है। गुरु को माता-पिता से बढ़कर माना गया है। गुरु-शिष्य के अटूट बंधन को दर्शाती बॉलीवुड की कुछ खास फिल्में देखें। 
 

तारे जमीन पर

 
इस फिल्म में आमिर खान ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई है जो डिस्लेक्सिया से जूझ रहे बच्चे की मदद करते हैं। उसमें आत्मविश्वास जगाते हैं और उसे पढ़ना लिखना सीखाते हैं। इस फिल्म में गुरु-शिष्य के अटूट प्रेम और विश्वास को दिखाया गया है।

3 इडियट्स

इस फिल्म में भी आमिर खान ने अभिनय किया है जिसमें वो अपने दो दोस्तों के एक साथ कॉलेज की जिंदगी में पढ़ते हैं। वह शिक्षा प्रणाली पर लगातार सवाल उठाते हैं। माता-पिता द्वारा बच्चों पर थोपी गई जिम्मेदारियों पर सवाल उठाते हैं। इस फिल्म में अध्यापक और शिक्षक के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। 

मोहब्बतें

शाहरुख खान ने इस फिल्म में एक ‘वायलिन टीचर’ का किरदार निभाया है। जो अपने शिष्यों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन का भी ज्ञान देता है। इसमें अमिताभ बच्चन ने भी एक शिक्षक का अभिनय किया है।

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया भारतीय महिला हॉकी टीम पर आधारित फिल्म है। जिसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान हैं जो भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व कप जीतने में मदद करते हैं। वह न सिर्फ अपनी टीम को हॉकी खेलना सीखाते हैं बल्कि उन्हें एकता का मतलब भी समझाते हैं।

इकबाल

इकबाल एक गूंगे और बहरे बच्चे की कहानी है जो एक क्रिकेटर बनना चाहता है। उसकी जिंदगी में एक कोच के आने से वह अपने सपनों को पूरा कर लेता है और एक क्रिकेटर बन जाता है।

हिचकी

हिचकी फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी ़त शिक्षिका का अभिनय किया है जो टोरेट सिंड्रोम से पीड़ित है। इस फिल्म में रानी ने शानदार अभिनय किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बच्चे रानी का मजाक उड़ाते हैं बावजूद इसके वह अपने शिष्यों का साथ कभी नहीं छोड़ती और उन्हें नए-नए तरीके से पढ़ाती हैं।

ब्लैक

इस फिल्म में रानी ने अंधे और बहरी लड़की मिशेल की भूमिका निभाई है जो अपनी बिमारी से बहुत परेशान होती है। लेकिन उसकी जिंदगी में शिक्षक देबराज सहाय आते हैं जिनके आने से उसकी जीवन आसान होता है और वह उनसे बहुत कुछ सीखती है।

सुपर 30

यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। जिसमें आनंद कुमार की भूमिका रितिक रोशन ने निभाई है। जो आर्थिक रूप से गरीब छात्रों को आईआईटी-जेईई की तैयारी करवाते हैं और इसमें सफल भी होते हैं। 

चॉक एंड डस्टर

इस फिल्म में जूही चावला और शबाना आजमी ने काम किया है। यह फिल्म भारतीय निजी शिक्षा प्रणाली के व्यवसायीकरण के बारे में बताया गया है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept