Happy Hariyali Teej 2024 Hindi Wishes: हरियाली तीज पर अपनों को ऐसे भेजें शुभकामनाएं संदेश

Publish Date: 06 Aug, 2024
Happy Hariyali Teej 2024 Hindi Wishes: हरियाली तीज पर अपनों को ऐसे भेजें शुभकामनाएं संदेश

Happy Hariyali Teej 2024 Hindi Wishes: हरियाली तीज का पर्व हरियाली, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाती हैं। महिलाएं  अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह त्योहार विशेष रूप से महिलाओं के लिए होता है इस दिन महिलाएं नई साड़ियों और आभूषणों से सुसज्जित होकर झूला झूलती हैं, गीत गाती हैं और मेहंदी रचाती हैं। इस त्योहार पर आप अपनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

हैप्पी हरियाली तीज 2024 शायरी (Happy Hariyali Teej 2024 Shayari)

तीज व्रत है प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिले आपको शिव जी सा पिया!
Happy Hariyali Teej

बारिश की बूंदे इस सावन में,
फैलाएं चारों ओर हरियाली,
ये हरियाली का त्योहार ले जाए,
हर कर आपकी सब परेशानी
Happy Hariyali Teej

मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए!
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्यौहार!
Happy Hariyali Teej

हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूले आओ,
आज हरियाली तीज का त्योहार है!
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज!
Happy Hariyali Teej

हरियाली तीज का त्‍योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है!
Happy Hariyali Teej

भगवान शिव की कृपा होगी,
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार!
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

 

हैप्पी हरियाली तीज 2024 मैसेज (Happy Hariyali Teej 2024 Message)

हरियाली तीज के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में खुशियों की बहार हो। हैप्पी हरियाली तीज!

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। हरियाली तीज की शुभकामनाएं!

इस हरियाली तीज पर आपकी हर मुराद पूरी हो और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। हैप्पी हरियाली तीज!

भगवान शिव और माता पार्वती आपके जीवन को हरियाली से भर दें। हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

मेहंदी की खुशबू और झूले की मस्ती से आपका हर दिन रंगीन हो जाए। हैप्पी हरियाली तीज!

इस हरियाली तीज पर आपके जीवन में नए उत्साह और उमंग का संचार हो। हरियाली तीज की बधाई!

हरियाली तीज का यह त्योहार आपके जीवन को नई ऊर्जा और खुशियों से भर दे। हैप्पी हरियाली तीज!

 

हैप्पी हरियाली तीज 2024 इमेज  (Happy Hariyali Teej 2024 Images)

Happy Hariyali Teej 2024

Happy Hariyali Teej wishes

Happy Hariyali Teej quotes

Happy Hariyali Teej sms

Happy Hariyali Teej messages

Happy Hariyali Teej hindi

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept