Harappan Civilisation : हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह सभ्यता सिंधु नदी के पास फली-फूली थी। वहीं हड़प्पा शब्द उस स्थान से लिया गया है जहां इस सभ्यता की पहचान की गई थी। इसका कुल समय काल 6000 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व तक माना जाता है। हड़पा के शहर योजनाबद्ध तरीके से बने हुए थे। वहीं इस सभ्यता में खेती से लेकर शिकार और पशुपालन के भी साक्ष्य मिले हैं। इस सभ्यता के साक्ष्य अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, सिंध और पाकिस्तान से लेकर जम्मू, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश का पश्चिमी भाग, गुजरात और महाराष्ट्र तक प्राप्त हुए हैं। इसके सभ्यता के बारे में अधिक जानने के लिए देखें यह वीडियो...