Hariyali Teej 2024 Saree Ideas: हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। सावन माह बहुत शुभ माना जाता है। हरियाली तीज का व्रत भी सावन में ही रखा जाता है। व्रत रखने के साथ महादेव और मां पार्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं क्योंकि हरियाली तीज में श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है। आप इस दिन बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 की विनर सना मकबूल की तरह साड़ी पहन सकती हैं।
सना मकबूल की रानी पिंक कलर की यह साड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है। आप इसे किसी भी त्योहार या पार्टी में पहन सकती हैं। हरियाली तीज के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। आप हरियाली तीज के दिन सना मकबूल की तरह लाल रंग की सिंपल साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ आप गोल्डन हैवी जूलरी भी पहन सकती हैं।
हरियाली तीज पर आप ऑरेंज रंग की कांजीवरम कॉटन ब्रोकेड साड़ी भी पहन सकती हैं। यह किसी भी त्योहार के लिए अच्छा परफेक्ट है।
सना मकबूल की पिंक रंग की बनारसी सिल्क साड़ी बहुत सुंदर लग रही है। इसके साथ यह गोल्डन जूलरी उनके लुक को चार चॉद लगा रही है। इस हरियाली तीज आप भी ऐसा ही रॉयल लुक अपना सकती हैं।
सिल्क साड़ी तीज-त्योहारों पर काफी पसंद की जाती हैं। आप इस तरह की साड़ी हरियाली तीज के दिन पहन सकती हैं। आप हरे रंग की साड़ी भी खरीद सकती हैं।
सिंपल पिस्ता कलर साड़ी आप इस हरियाली ती पर पहन सकती हैं। लाइट कलर भी काफी पसंद किए जाते हैं।
August 2024 Vrat Festival List: रक्षाबंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक, अगस्त महीने ...
Hariyali Teej 2024: सरल विधि से करें पूजा मिलेगा मनचाहा वर, वैवाहिक जीवन ...
Happy Hariyali Teej 2024 Hindi Wishes: हरियाली तीज पर अपनों को ऐसे भेजें ...
Hariyali Teej Mehndi Designs 2024: हरियाली तीज पर लगाएं ये आसान और खूबसूरत ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत