Hariyali Teej Mehndi Designs 2024: हरियाली तीज पर लगाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स और पाएं रॉयल लुक!

Publish Date: 05 Aug, 2024
Pinterest Hariyali Teej Mehndi Designs 2024: हरियाली तीज पर लगाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स और पाएं रॉयल लुक!

Hariyali Teej Mehndi Designs 2024: सावन माह बहुत शुभ माना जाता है। हरियाली तीज का व्रत भी सावन में ही रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह बहुत महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। व्रत रखने के साथ महादेव और मां गौरी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हथेली पर मेहंदी रचाती हैं। आप हरियाली तीज पर हाथों पर शिव पार्वती के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

अर्धनारीश्वर मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज पर आप अपने हाथों में अर्धनारीश्वर मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। यह शिव और पार्वती का आधा-आधा चित्रण होता है। यह डिजाइन आसानी से लगाया जा सकता है। 

नंदी और शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन

नंदी भगवान शिव का वाहन है। आप अपने हाथों पर नंदी का मेहंइी डिजाइन बना सकती हैं। नंदी के साथ आप शिव पार्वती का मेहंदी डिजाइन भी बना सकते हैं।

त्रिशूल और चंद्रमा मेहंदी डिजाइन

शिव के त्रिशूल और चंद्रमा को केंद्र में रखकर यह डिजाइन तैयार की जाती है। इसके साथ-साथ बेल और फूलों के पैटर्न भी बना सकते हैं। 

शिवलिंग और पार्वती मेहंदी डिजाइन

शिवलिंग और पार्वती मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। आप हरियाली तीज पर यह मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन को लगभग हर त्योहार पर लगाया जाता है। यह अपनी मोटी और बोल्ड लाइनों के लिए काफी पसंद किया जाता है। 

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन में आप बारीक चित्र बना सकती हैं। इसमें आप मोर, हाथी, राजा-रानी या कोई पारंपरिक डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन हाथों को बेहद भव्य और रॉयल लुक देता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept