Hartalika Teej 2024 Rules: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन बहुत धूम-धाम से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं घर की सुख-शांति और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुवांरी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल 06 सितंबर 2024 को यह व्रत रखा जाएगा। यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस व्रत को रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना ज़रुरी होता है।
सोना नहीं चाहिए- इस व्रत के दौरान महिलाओं को सोना नहीं चाहिए बल्कि आठों प्रहर पूजा करनी चाहिए।
क्लेश न करें- महिलाओं को घर में किसी भी व्यक्ति या अपने पति से क्लेश नहीं करना चाहिए। त्योहार के दिन घर में झगड़ा करना अशुभ होता है।
क्रोध न करें- हरतालिका तीज वाले दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं उन्हें क्रोध नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बनी रहती है।
पूजा और कथा- इस व्रत को रखने के बाद पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और इस व्रत की कथा जरुर सुननी चाहिए।
व्रत न तोड़ें- जिन महिलाओं ने व्रत रखा है उन्हें व्रत नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
व्रत को रखना है ज़रुरी- ऐसा माना जाता है कि यदि कुंवारी या विवाहित महिला ने एक बार इस व्रत को रख लिया तो उसे हमेशा इस व्रत को रखना होता है। इस व्रत को छोड़ना नहीं चाहिए।
दूध का सेवन न करें- व्रत रखने वाली महिलओं को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता।
मन में न रखें गलत भावना- इस दिन किसी के लिए भी अपने में गलत भावना या खोट न रखें अपने को शुद्ध और निर्मल रखें।
किसी का अपमान न करें- हरतालिका तीज का दिन बहुत खास होता है इसलिए महिलाओं को इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। बजुर्गों और छोटों का सम्मान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और जानकारों की मदद से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर नई बहुएं गलती से भी न करें ...
Hartalika Teej 2024 Mehndi design: हरतालिका तीज पर हाथों को दें रॉयल लुक, ...
Hartalika Teej Mantra: हरतालिका तीज पर ऐसे करें पूजा, जानें मंत्र, बीज मंत्र, ...
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज कैसे है हरियाली तीज से अलग ? ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत