Hartalika Teej 2024 saree Ideas: हरतालिका तीज विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से विशेष पूजा की जाती है। इस दिन श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पर रॉयल लुक पाने के लिए आप डिजाइन साड़ियां पहन सकते हैं।
बनारसी सिल्क साड़ी एक क्लासिक और शाही लुक देती है। इसकी बारीक बुनाई और सुनहरी जरी का काम इसे हरतालिका तीज के लिए परफेक्ट बनाता है। इसे पारंपरिक गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहनकर आप एक रॉयल लुक पा सकती हैं। बनारसी सिल्क साड़ी हरतालिका तीज के लिए एकदम सही है।
कांजीवरम साड़ी अपनी भारी बॉर्डर और चमकदार रंगों के लिए जानी जाती है। यह पारंपरिक साड़ी हरतालिका तीज पर पहन सकती हैं। इसे आप मंदिर ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी अन्य त्योहारों पर भी पहनी सजा सकती है।
हरतालिका तीज पर आप चिकनकारी साड़ी पहन सकती हैं। यह हल्के और आरामदायक होती हैं। इसकी सफेद धागे की कढ़ाई इसे बहुत ही सुंदर लगती है। इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।
पटोला साड़ी भी हरतालिका तीज के दिन पहनी जा सकती है। यह अपने सुंदर रंगों और जटिल डिजाइनों के कारण जानी जाती है। आप इसके साथ हल्के या भारी ज्वेलरी पहन सकते हैं।
गोटा-पट्टी साड़ी हरतालिका तीज के मौके पर पहनने के लिए एकदम सही है। इसके गोल्डन और सिल्वर गोटा-पट्टी शानदार लुक देती है। इसे आप पारंपरिक कुंदन या गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर नई बहुएं गलती से भी न करें ...
Hartalika Teej 2024 Mehndi design: हरतालिका तीज पर हाथों को दें रॉयल लुक, ...
Hartalika Teej Mantra: हरतालिका तीज पर ऐसे करें पूजा, जानें मंत्र, बीज मंत्र, ...
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज कैसे है हरियाली तीज से अलग ? ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत