Healthy Summer Drinks: गर्मी का मौसम आ चुका है इसके साथ ही बढ़ रही है तपती गर्मी और डिहाइड्रेशन का खतरा। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या आम बात हैं। डिहाइड्रेशन के चलते हीट स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है। गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी के साथ-साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी पीना चाहिए जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकें। यहां कुछ टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स दी गई हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में आप आसानी से बना सकते हैं और पी सकते हैं।
आम पन्ना एक लोकप्रिय पेय है जो कच्चे आम, पुदीने, चीनी और पानी की मदद से बनाया जाता है। यह विटामिन ए, सी और ई का एक अच्छा स्रोत है। यह गर्मीयों के लिए सबसे अच्छा और मज़ेदार ड्रिंक है। आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं।
छाछ प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी से भरपूर होता है। यह पाचन में भी सहायक होता है और शरीर ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए आप गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन ज़रुर करें। छाछ का सेवन आप खाने के साथ भी कर सकते हैं।
सत्तू गर्मियों के लिए सबसे अच्छी ड्रिंक है। इससे शरीर को एनर्जी तो मिलती है साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी मदद मिलती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसमें आप चीनी या नमक दोनों में से कुछ भी मिला कर पी सकते हैं।
नींबू पानी या शिकंजी भी गर्मियों के लिए बहुत अच्छी ड्रिंक है। शिकंजी पीने से काफी फायदे होते हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है। शिकंजी पीने से तनाव कम होता है और यह स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में शिकंजी या नींबू पानी का सेवन करें।
नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो इसे डिहाइड्रेशन से लड़ने के लिए एक आदर्श पेय है। यह थकान को दूर और एनर्जी को बनाए रखता है। नारियल पानी के सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
Raksha Bandhan 2025: Beauty and Skincare Rituals To Follow For A Glowing Skin On Rakhi ...
Health & Lifestyle: Emerging Cancer Risk Due to Social Media, Stress, Doom Scrolling, and More ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत