India vs Spain Hockey Match: भारत की मेजबानी में शुक्रवार (13 जनवरी) से हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) के 15वें सीजन का आगाज हो रहा है। ऐसे में भारतीय फैंस इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित होते हुए दिख रहे है। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर हॉकी टूर्नामेंट को लेकर लगातार कई पोस्ट हो रहे है, इन पोस्ट के जरिए इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों का क्रेज भी देखा जा सकता है।
इसी कड़ी में क्रिकेट टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने भी इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी टीम को सपोर्ट करने की बात लिखते हुए बधाई संदेश भेजा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है। जिन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “विश्व कप के लिए हमारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं। खेलो और आनंद लो, हम सब तुम्हारा समर्थन कर रहे हैं। गुड़ लक।”
My best wishes to our Indian men's hockey team for the World Cup. Go and enjoy yourself, we all are backing you. Good luck. 🇮🇳💪
— Virat Kohli (@imVkohli) January 13, 2023
कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी भारतीय हॉकी टीम को सपोर्ट करते हुए लिखा, विश्व कप के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को शुभकामनाएं।”
Good luck to our men’s hockey team for the World Cup 🇮🇳 pic.twitter.com/XpZ3sBbjVX
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) January 13, 2023
भारतीय पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भरतोय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह भारतीय टीम की जर्सी के साथ हॉकी वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा!! मैं हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बेकरार हूं!!”
Jeetega bhai jeetega INDIA jeetega!!
— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) January 12, 2023
I'm cheering team INDIA this hockey world cup!! Let's goooooo boys!! ❤️🏑@TheHockeyIndia @sports_odisha @16Sreejesh @manpreetpawar07 #HockeyWorldCup2023 #TeamIndia pic.twitter.com/O4IHU3R8kl
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इन टीमों के बीच कुल 44 मैच खेले जाने है। वहीं, टूर्नामेंट के पहले दिन भारत स्पेन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह मुकाबला राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा।
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास (उपकप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्णा पाठक (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।
FIH Men's Hockey World Cup 2023: India records their biggest ever victory in men's hockey ...
FIH Men's Hockey World Cup 2023: Prize Money for the winner in Indian Rupees, know ...
India vs Spain Men Hockey’s World Cup 2023: India debut’s the world cup with a ...
India vs Spain Hockey World Cup 2023: स्पेन के मुकाबले भारत का पलड़ा ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत